रुद्रप्रयाग | 26 जून 2025
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 18 यात्रियों को ले जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। यह दुर्घटना बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास बुधवार सुबह हुई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
क्या हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा और सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। सूचना मिलते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा और गोचर से पुलिस बल, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
अब तक की स्थिति:
-
वाहन में 18 यात्री सवार थे।
-
अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
-
7 घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
-
1 शव बरामद कर लिया गया है।
-
अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है।
प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन की अपील
उत्तराखंड पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों से बचें और केवल प्रशासनिक सूत्रों पर ही भरोसा करें। हादसे से जुड़ी किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें।