Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

यूपी विधानमंडल सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों का हंगामा, फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताने का विवाद भी गरमाया

Blog Image
904

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | 11 अगस्त 2025 – उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, लेकिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानमंडल परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा विधायक कानून-व्यवस्था, महंगाई, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई मुद्दों को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

सत्र 14 अगस्त तक चलेगा और इसकी विशेषता यह है कि इसमें यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर 24 घंटे का विशेष विमर्श होगा। यह चर्चा 13 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त सुबह 11 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे विधानसभा सत्र का समापन होगा।
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसे "ऐतिहासिक सत्र" बताते हुए कहा कि चर्चा का केंद्र "विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश" होगा।

सपा इस 24 घंटे की चर्चा का विरोध कर रही है, जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी में है।

फतेहपुर में धार्मिक स्थल विवाद
इसी बीच, यूपी के फतेहपुर के आबूनगर स्थित एक मकबरे को मंदिर बताने का विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सोमवार सुबह वहां पूजा-अर्चना करने की अपील की थी। इसके चलते प्रशासन ने रविवार शाम को मकबरे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और पुलिस बल तैनात कर दिया।

यह विवाद गुरुवार को तब शुरू हुआ, जब मठ मंदिर संरक्षण समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मकबरे को "ठाकुरद्वारा मंदिर" बताते हुए उसके सुंदरीकरण, नवीनीकरण और विस्तारीकरण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेताओं की भी बड़ी संख्या शामिल थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post