पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के
लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग फाइनल
हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।
सूत्र बताते हैं कि कुल 243 विधानसभा
सीटों में सबसे अधिक हिस्सेदारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को दी जाएगी, जिसे लगभग
102 से 103 सीटें मिल सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 101 से 102 सीटें और
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को 25 से 28 सीटें मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी
आवाम मोर्चा को 6 से 7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को
4 से 5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बंटवारे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
है, लेकिन यह फॉर्मूला लगभग अंतिम माना जा रहा है।
एनडीए में छोटे और बड़े सहयोगियों के
बीच संतुलन बनाए रखते हुए सीटों का बंटवारा किया गया है। अंतिम घोषणा में मामूली बदलाव
संभव हैं।
संभावित सीट बंटवारा (NDA - 243 सीटें)
पार्टी का नाम |
अनुमानित सीटें |
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) |
102 - 103 |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
101 - 102 |
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) |
25 - 28 |
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा |
6 - 7 |
राष्ट्रीय लोक मोर्चा |
4 - 5 |
2020 विधानसभा चुनाव में NDA का प्रदर्शन
पार्टी का नाम |
उम्मीदवारों की संख्या |
जीत की संख्या |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
110 |
74 |
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) |
115 |
43 |
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) |
अकेले लड़ी |
1 |
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा |
7 |
4 |
विकासशील इंसान पार्टी |
13 |
4 |