Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / बिहार

नीतीश कैबिनेट में महिलाओं को 11% हिस्सेदारी: 26 मंत्रियों में 3 महिला मंत्री शामिल, आधी आबादी के समर्थन को मिला राजनीतिक प्रतिनिधित्व

Blog Image
903

नीतीश कुमार ने सोमवार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भारी जनसमूह के बीच हुए इस भव्य समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं, जिसके साथ नई नीतीश कैबिनेट में महिलाओं की हिस्सेदारी 11% हो गई है।

कैबिनेट में शामिल तीन महिला मंत्री

1. लेशी सिंह

धमदाहा से लगातार छह बार की विधायक लेशी सिंह पर नीतीश कुमार ने एक बार फिर भरोसा जताया है। पिछली सरकार में वे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री थीं। इस चुनाव में उन्होंने RJD उम्मीदवार संतोष कुमार को 55,159 वोटों से हराया।

2. श्रेयसी सिंह

भाजपा कोटे से शामिल श्रेयसी सिंह पहली बार मंत्री बनी हैं। जमई सीट से उन्होंने RJD के मोहम्मद शमशाद आलम को 54,498 वोटों से पराजित किया। शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकीं श्रेयसी अब राजनीति में तेज कदम बढ़ा रही हैं।

3. रमा निषाद

औराई विधानसभा से जीतकर आईं रमा निषाद ने वीआईपी के भोगेंद्र सहनी को 54,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। वे मुजफ्फरपुर के पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और पहली बार मंत्री बनी हैं।

महिलाओं के समर्थन ने दिलाई एनडीए को बड़ी जीत

इस चुनाव में महिलाओं की रिकॉर्ड वोटिंग ने एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 243 में से 202 सीटें जीतने वाले एनडीए के पक्ष में "आधी आबादी" का झुकाव निर्णायक रहा।
नीतीश सरकार की योजनाएँ—खासकर जीविका दीदियों को आर्थिक मजबूती देने वाली स्कीमें—ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों की महिलाओं में अत्यधिक लोकप्रिय रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post