पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सिवान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजद (RJD) और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
योगी ने कहा कि “पहले बिहार पहचान के संकट से जूझता था, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने राज्य को विकास, सुरक्षा और सम्मान की नई दिशा दी है। अब बिहार में सब बा — किसी चीज की कमी नहीं।”
उन्होंने राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जो लोग अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़ी सोच रखते हैं, वे बिहार को पीछे ले जाना चाहते हैं। याद रखिए, यही RJD कभी राम मंदिर का रथ रोकने का काम करती थी, लेकिन आज बिहार ज्ञान, शक्ति और विकास की धरती बन चुका है।”
योगी ने ओसोमा को टिकट देने के मुद्दे पर भी राजद पर वार किया और कहा कि “यह वही पार्टी है जो अपराधियों का समर्थन करती रही है। एनडीए की सरकार ने बिहार को पहचान और प्रगति दोनों दी है।”
आज बिहार में बड़े नेताओं का मेगा प्रचार
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज से दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। वे बोछहां (मुजफ्फरपुर), दानापुर, पटना साहिब, मधुबन और दिनारा (रोहतास) में जनसभाएं करेंगी।
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां करेंगे।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में राजग उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
-
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैलियां करेंगे।
विपक्ष की रैलियों में बेरोजगारी, महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियां प्रमुख मुद्दे होंगे, जबकि एनडीए विकास और सुरक्षा को अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रहा है।
Bihar Election 2025 Schedule:
-
पहला चरण मतदान: 6 नवंबर
-
दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर
-
मतगणना और परिणाम: 14 नवंबर