पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही राज्यभर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह 9 बजे तक यानी पहले दो घंटे में 14.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण की तुलना में इस बार 2 जिले और 1 सीट ज्यादा हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत का नया रिकॉर्ड बन सकता है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
-
पश्चिम चंपारण: 15.04%
-
पूर्वी चंपारण: 14.11%
-
शिवहर: 13.94%
-
सीतामढ़ी: 13.49%
-
मधुबनी: 13.25%
-
सुपौल: 14.85%
-
अररिया: 15.34%
-
किशनगंज: 15.81%
-
पूर्णिया: 15.54%
-
कटिहार: 13.77%
-
भागलपुर: 13.43%
-
बांका: 15.14%
-
कैमूर (भभुआ): 15.08%
-
रोहतास: 14.16%
-
अरवल: 14.95%
-
जहानाबाद: 13.81%
-
औरंगाबाद: 15.43%
-
गया: 15.97%
-
नवादा: 13.46%
-
जमुई: 15.77%
पहले चरण में बिहार ने आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा मतदान रिकॉर्ड बनाया था, जब 65.08% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब दूसरे चरण में भी जनता का जोश चरम पर है, और शुरुआती रुझान से साफ है कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूट सकता है।
मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।