सिक्किम में रविवार शाम करीब 7 बजे भारी बारिश के बाद एक मिलिट्री कैंप लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि हादसे में 3 जवानों की मौत हो चुकी है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। 6 जवान अभी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, 4 जवानों को सुरक्षित बचाया गया है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सिक्किम समेत पूरे पूर्वोत्तर में पिछले 4 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं में तेजी आई है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी नुकसान
अब तक बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड से कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है:
-
असम: 10 मौतें, 3.64 लाख लोग प्रभावित
-
अरुणाचल प्रदेश: 9 मौतें
-
मिजोरम: 5 मौतें, 211 लैंडस्लाइड घटनाएं
-
मेघालय: 6 मौतें
-
मणिपुर: 19,000 लोग बाढ़ से प्रभावित, 3,365 घर क्षतिग्रस्त
-
त्रिपुरा: 10,000 से ज्यादा लोग प्रभावित
सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे 1,000 से अधिक टूरिस्टों को आज सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में 2 जून को सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी हुए हैं।
अन्य राज्यों का हाल
-
राजस्थान: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट
-
मध्य प्रदेश: 50 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
-
बिहार: वैशाली में आंधी-बारिश से एक घर गिरने से 60 साल की महिला की मौत; 9 जिलों में अलर्ट जारी
राहत और बचाव कार्य में भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम राइफल्स की टीमें जुटी हुई हैं।