Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अफसर बदले गए

Blog Image
905

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार का दिन प्रशासनिक फेरबदल का दिन रहा। राज्य सरकार ने पहले जहां 20 आईपीएस अफसरों का तबादला किया, वहीं अब 14 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके अलावा, हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को आईएएस पद पर प्रमोट किया गया था।

आईएएस अधिकारियों के तबादले

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

  • शिवम वर्मा इंदौर के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।

  • राघवेंद्र सिंह को जबलपुर की कमान सौंपी गई है। वे अब तक आगर मालवा जिले के कलेक्टर थे।

  • जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को आयुक्त जनसंपर्क बनाया गया है, साथ ही उन्हें विशेष कर्तव्य अधिकारी (वि.क.अ) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

  • गुंचा सनोबर को बड़वानी कलेक्टर पद से हटाकर उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।

  • आशीष तिवारी को कटनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का नया प्रभारी बनाया गया है।

  • सुदामा खाड़े इंदौर के नए संभागायुक्त होंगे।

  • उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह को बड़वानी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

  • प्रीति यादव को आगर मालवा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

गृह विभाग ने सोमवार को 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें DIG से लेकर SP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

SP स्तर पर बदलाव

  • मयंक अवस्थी (2012 बैच) – धार के नए SP बने।

  • राजीव कुमार मिश्रा (2012 बैच) – अशोकनगर जिले के SP नियुक्त।

DIG स्तर पर तबादले

  • राकेश कुमार सिंह – छिंदवाड़ा रेंज DIG

  • राजेश सिंह – भोपाल ग्रामीण रेंज DIG

  • शशिंद्र चौहान – सागर रेंज DIG

  • मनोज कुमार सिंह – इंदौर ग्रामीण रेंज DIG

  • विनीत कुमार जैन – बालाघाट रेंज DIG

  • विजय कुमार खत्री – छतरपुर रेंज DIG

  • हेमंत चौहान – रीवा रेंज DIG

  • निमिष अग्रवाल – रतलाम रेंज DIG

क्राइम यूनिट में नई नियुक्तियां

  • मोनिका शुक्ला – भोपाल में ADCP (क्राइम)

  • राजेश कुमार सिंह – इंदौर में ADCP (क्राइम)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post