Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ BJP की नई कार्यकारिणी घोषित, किरण सिंहदेव की टीम में 47 पदाधिकारी

Blog Image
906

रायपुर। छत्तीसगढ़ में BJP ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद संगठन में यह पहली बड़ी नियुक्ति है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुधवार को 47 पदाधिकारियों की टीम का ऐलान किया, जिसे भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया।

पार्टी ने बताया कि यह नियुक्तियां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से की गई हैं, ताकि आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिल सके और संगठन को और मजबूत किया जा सके।

नई टीम में शामिल पदाधिकारी

  • उपाध्यक्ष: जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर और सतीश लाटिया।

  • महामंत्री: यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मारकंडे।

  • कोषाध्यक्ष: राम गर्ग।

  • कार्यालय मंत्री: अशोक बजाज (कार्यालय मंत्री) और प्रीतेश गांधी (सह-कार्यालय मंत्री)।

  • मंत्री: संध्या परधनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया।

  • प्रवक्ता: संतोष पांडे (मुख्य प्रवक्ता), देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान, उज्जवल दीपक।

  • मोर्चा अध्यक्ष: राहुल योगराज टिकरिहाप्रदेश (युवा मोर्चा), विभा अवस्थी (महिला मोर्चा), अशोक साहू (ओबीसी मोर्चा), आलोक सिंह ठाकुर (किसान मोर्चा), डॉ. सनम जांगड़े (अजा मोर्चा), सत्यनारायण सिंह (अजजा मोर्चा), मखमूर इकबाल खान (अल्पसंख्यक मोर्चा)।

  • संयोजक: अवधेश सिंह चंदेल (प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक), चुन्नीलाल साहू (प्रकोष्ठ सह-संयोजक), हेमंत पाणिग्रही (मीडिया संयोजक), मितुल कोठारी (सोशल मीडिया संयोजक), सुनील पिल्लई (आईटी संयोजक)।

BJP ने उम्मीद जताई है कि यह नई कार्यकारिणी संगठनात्मक मजबूती के साथ प्रदेश में पार्टी के विस्तार और चुनावी रणनीति को नई दिशा देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post