Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / बिहार

Bihar Election 2025 Exit Poll: NDA को फिर सत्ता की ओर इशारा, जानिए किस एजेंसी ने किसे दी कितनी सीटें

Blog Image
904

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान अब समाप्त हो चुका है। दूसरे चरण में 67% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि पहले चरण में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक यह बिहार के इतिहास में सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर (शुक्रवार) को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

इससे पहले कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों — जैसे मैट्रिज-IANS, पीपुल्स इनसाइट, चाणक्य, JVC Polls, टाइम्स नाउ, प्रजा पोल एनालिटिक्स, दैनिक भास्कर और पोल डायरी — ने अपने एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी कर दिए हैं। इन पोल्स के अनुसार, इस बार NDA को स्पष्ट बहुमत मिलने और सरकार में वापसी के संकेत मिले हैं। वहीं, एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल 12 नवंबर शाम 5:30 बजे जारी किया जाएगा, जिसकी जानकारी एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की है।


एग्जिट पोल्स में NDA को बढ़त

विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुसार बिहार में फिर से NDA की सरकार बनती नजर आ रही है।

  • चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के अनुसार NDA को 130-138 सीटें, जबकि महागठबंधन को 100-108 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • Poll Diary ने NDA को 184-209 सीटें, और महागठबंधन को 32-49 सीटें दी हैं।

  • मैट्रिज-IANS के मुताबिक NDA को 147-167 सीटें और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती हैं।

अन्य दलों को अधिकतम 5-6 सीटों तक सीमित बताया गया है।


10 एजेंसियों का पोल ऑफ पोल्स

क्रम संख्याएजेंसी / चैनलNDA महागठबंधन अन्य
1मैट्रिज-IANS147-167 70-90 0
2पीपुल पल्स133-159 75-101              2-13
3पीपुल्स इनसाइट            133-148           87-1023-8
4चाणक्य130-138100-1083-5
5पोलस्ट्रेट133-14887-1023-5
6JVCs Polls135-15088-1033-6
7पोल डायरी184-20932-491-5
8टाइम्स नाउ143955
9प्रजा पोल एनालिटिक्स186507
10दैनिक भास्कर145-16073-915-10

महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’ वाली 11 सीटें

महागठबंधन में कई जगहों पर सहयोगी दलों के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।
इन सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो रही है:

वैशाली, बछवाड़ा, राजापाकर, बिहारशरीफ, गौरा बौराम, चैनपुर, कहलगांव, सुल्तानगंज, सिकंदरा, नरकटियागंज और करगहर।
इन जगहों पर RJD, कांग्रेस, CPI और VIP जैसे दल आमने-सामने हैं।


बिहार चुनाव 2025 की हॉट सीटें – दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल सीटें चर्चा में हैं, जहां बड़े नेताओं का सियासी भविष्य दांव पर है।

क्रमहॉट सीट        जिला  NDA प्रत्याशी विपक्ष प्रत्याशी
1राघोपुरवैशाली          सतीश यादव (BJP)           तेजस्वी यादव (RJD)
2महुआवैशालीसंजय सिंह (LJP-R)मुकेश रोशन (RJD)
3मोकामापटनाअनंत सिंह (JDU)वीणा देवी (RJD)
4दानापुरपटनारामकृपाल यादव (BJP)रीतलाल यादव (RJD)
5लखीसरायलखीसरायविजय सिन्हा (BJP)अमरेश कुमार (कांग्रेस)
6सिवान सदरसिवानमंगल पांडे (BJP)अवध बिहारी चौधरी (RJD)
7गया टाउनगयाप्रेम कुमार (BJP)अखौरी ओंकार नाथ (INC)
8जोकीहाटअररियामंजर आलम (JDU)शाहनवाज आलम (RJD)
9अलीनगरदरभंगामैथिली ठाकुर (BJP)विनोद मिश्रा (RJD)

इन सीटों पर भारी मतदाताओं की भागीदारी और दिग्गजों की साख ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।



बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान पूरा हो चुका है और अब सभी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले परिणामों पर हैं। एग्जिट पोल्स ने जहां NDA की वापसी का अनुमान जताया है, वहीं विपक्षी महागठबंधन को उम्मीद है कि वास्तविक परिणामों में तस्वीर कुछ अलग हो सकती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post