भोपाल, 31 मई 2025 —
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से वर्चुअल तरीके से इंदौर मेट्रो का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मेट्रो का पहला सफर महिलाओं ने किया, जो शहर में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना।
मेट्रो यलो लाइन का 6 किलोमीटर लंबा सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जो इंदौर में प्रदूषण कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।
पहला सफर:
इंदौर मेट्रो का पहला सफर देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल से 12:09 बजे शुरू हुआ। 11 मिनट में 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मेट्रो 12:20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पर पहुँची, जो अंतिम स्टेशन है। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद मेट्रो 12:22 बजे वापस रवाना हुई और 12:34 बजे टर्मिनल पर पहुंची।
स्टेशनों के नाम वीरांगनाओं के नाम पर:
इंदौर मेट्रो के टर्मिनल का नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों के नाम वीरांगनाओं के सम्मान में रखे गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
महारानी लक्ष्मीबाई स्टेशन
-
रानी अवंती बाई लोधी स्टेशन
-
रानी दुर्गावती स्टेशन
-
वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन
मेट्रो का किराया और सुविधाएं:
इंदौर मेट्रो सेवा के पहले सप्ताह में यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके बाद दो स्टेशनों के बीच यात्रा का किराया 20 रुपए होगा, जबकि दो से अधिक स्टेशनों की यात्रा पर 30 रुपए किराया लागू होगा। यह जानकारी इंदौर मेट्रो की ओर से दी गई है।
इस परियोजना के सफल संचालन से इंदौर शहर की यातायात समस्या में सुधार के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। साथ ही, यह महिला सशक्तिकरण और लोककथाओं के सम्मान का भी एक महत्वपूर्ण प्रतीक बनेगी।