पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण मतदान जारी है। कई जगहों पर मतदाता सुबह से ही लंबी कतारों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
नीचे देखें अब तक के जिलावार मतदान प्रतिशत (1 बजे तक):
-
मधेपुरा: 44.16%
-
सहरसा: 44.20%
-
दरभंगा: 39.35%
-
मुजफ्फरपुर: 45.41%
-
गोपालगंज: 46.73%
-
सीवान: 41.20%
-
सारण: 43.06%
-
वैशाली: 42.60%
-
समस्तीपुर: 43.03%
-
बेगूसराय: 46.02%
-
खगड़िया: 42.94%
-
मुंगेर: 41.47%
-
लखीसराय: 46.37%
-
शेखपुरा: 41.23%
-
नालंदा: 41.87%
-
पटना: 37.72%
-
भोजपुर: 41.15%
-
बक्सर: 41.10%
सबसे ज्यादा मतदान गोपालगंज (46.73%) और लखीसराय (46.37%) जिलों में दर्ज किया गया है, जबकि पटना में अब तक सबसे कम 37.72% मतदान हुआ है।
राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आयोग की ओर से संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो सके।
पहले चरण के मतदान में मतदाताओं का जोश देखने लायक है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।